उत्तराखंड हरिद्वार जिला अस्पताल के पीएमएस कार्यालय में पूर्व कर्मचारी ने खुद पर छिड़का केरोसिन, पुलिस ने की काउंसलिंग,,,

हरिद्वार। हरिद्वार जिला अस्पताल के पीएमएस कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पूर्व कर्मचारी ने काम पर दोबारा रखने की मांग को लेकर खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया और किसी प्रकार की अनहोनी होने से बचा लिया।
काम से हटाए जाने से था नाराज
जानकारी के अनुसार, करण नामक युवक पहले जिला अस्पताल में एक ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत था, जिसे बाद में ठेकेदार द्वारा काम से हटा दिया गया था। मंगलवार को वह महिला अस्पताल पहुंचा और पीएमएस कार्यालय जाकर दोबारा नौकरी पर रखवाने की मांग करने लगा। पीएमएस द्वारा इस संबंध में जब ठेकेदार से बात की गई, तो ठेकेदार ने करण को काम पर रखने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
अस्पताल प्रशासन का पक्ष
जिला अस्पताल के डॉ. राजेश गुप्ता ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि करण सालों पहले ठेकेदार के अधीन काम करता था, जिसे ठेकेदार ने ही हटाया था। अब उसे दोबारा काम पर रखने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जबकि इस मामले में अस्पताल प्रशासन की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।
पुलिस ने की काउंसलिंग, परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली के एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ कोतवाली ले गए। पुलिस ने युवक की उचित काउंसलिंग की और बाद में उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

More Stories
उत्तराखंड नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया था जीजा, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद, जीजा को भेजा जेल,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार गोलीकांड मायापुर युवती पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार जिला अस्पताल के पीएमएस कार्यालय में पूर्व कर्मचारी ने खुद पर छिड़का केरोसिन, पुलिस ने काउंसलिंग कराकर परिजनों को सौंपा,,,,