May 18, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस ने नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस ने नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,

 

हरिद्वार। तीर्थनगरी में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं समेत स्थानीय नागरिकों को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के सख्त निर्देशानुसार, जनपदभर के ‘नो-पार्किंग’ क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ एक बड़ा और सघन अभियान चलाया जा रहा है।

प्रमुख क्षेत्रों में सघन चेकिंग, क्रेन से उठाए जा रहे वाहन

​ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के मुख्य मार्गों, व्यस्त बाजारों, प्रमुख गंगा घाटों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। अभियान के दौरान सड़क किनारे या प्रतिबंधित क्षेत्रों में मनमाने ढंग से पार्क किए गए वाहनों के न सिर्फ धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को पुलिस क्रेन की मदद से जब्त कर क्रेन यार्ड भेज रही है।

​          हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील

​”श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अपने वाहनों को सड़कों या प्रतिबंधित रास्तों पर छोड़ने के बजाय केवल निर्धारित और अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

Share