उत्तराखंड हरिद्वार बड़ा उदासीन अखाड़े ने करौली शंकर महाराज के त्यागपत्र संबंधी बयान पर जताई कड़ी नाराजगी,,,
हरिद्वार: पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण ने करौली शंकर महाराज द्वारा महामंडलेश्वर पद से स्वेच्छा से त्यागपत्र देने संबंधी मीडिया में दिए गए बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को कनखल स्थित अखाड़ा परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोठारी नितिन दास ने इन आरोपों को मिथ्या, निरर्थक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में अखाड़े के कार्यक्रम में करौली शंकर महाराज ने स्वयं को प्रतिष्ठित किया और लोगों से अपनी पूजा कराई। परंपराओं से अवगत कराने के बाद मीडिया में त्यागपत्र की बात सार्वजनिक करना निंदनीय है। यदि उन्हें त्यागपत्र देना ही था, तो अखाड़े के पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर औपचारिक रूप से देना चाहिए था।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में कुंभ 2027 का हुआ शंखनाद, जूना अखाड़े के भव्य नगर प्रवेश पर संतों का हुआ जोरदार स्वागत,,,
उत्तराखंड कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी; भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 25/11/2026