August 11, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में अमित शाह ने पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना, चार साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में अमित शाह ने पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना, चार साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल,,,


हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने हरिद्वार दौरे के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें एक-एक कर समाप्त करने का काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज उत्तराखंड पहले की तुलना में चार गुना तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।


कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में करीब 10 हजार से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां घुसपैठिए मौजूद हैं, उन्हें चिन्हित कर भारत से बाहर निकालने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।
गृहमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का भी उल्लेख किया और कहा कि इसकी शुरुआत उत्तराखंड से होना एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नकल विरोधी कानून की भी सराहना करते हुए कहा कि यह कानून रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

You may have missed

Share