August 31, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में यहां हाईवे पर सड़क हादसे में कई बार पलटी कार, चार युवक गंभीर रूप से घायल, किया हायर सेंटर रेफर,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में यहां हाईवे पर सड़क हादसे में कई बार पलटी कार, चार युवक गंभीर रूप से घायल, किया हायर सेंटर रेफर,,,

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे टक्कर इतनी भीषण थी कि कार तीन बार पलटते हुए हवा में उछली और दूर जाकर गिरी।

🔴दुर्घटना और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाई और कार में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों युवकों की नाज़ुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया।

🔴 कार की क्षति का मुख्य कारण 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही यह कार अत्यधिक गति में थी जो रानीपुर झाल के पास पहुंचते ही बेकाबू हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार कई मीटर तक सड़क पर पलटती चली गई, जिससे उसका अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इस पूरी दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।

🔴 घायलों की पहचान और पुलिस का पक्ष:

इस हादसे में घायल होने वाले युवकों की पहचान नवोदय नगर रोशनाबाद निवासी आदित्य, दीपगंगा सिडकुल निवासी गौराक्ष और अंश सहित एक अन्य के रूप में हुई है, जिनका उपचार चल रहा है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा दुर्घटना के तमाम कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Share