September 5, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण कर एक लाख रुपये ऐंठे, कनखल थाने में मुकदमा दर्ज,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण कर एक लाख रुपये ऐंठे, कनखल थाने में मुकदमा दर्ज,,,

हरिद्वार: कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने और उससे करीब एक लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के संपर्क में एक युवक आया था, जिसने बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण किया और इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार डराता-धमकाता रहा।

​आरोप है कि वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर महज 15 दिनों के भीतर किशोरी से करीब एक लाख रुपये ले लिए गए। रकम वसूलने के बावजूद आरोपी का उत्पीड़न थमा नहीं और उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आखिरकार, दो सितंबर को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। कनखल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed

Share