उत्तराखंड 19 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह के रुद्रपुर दौरें को लेकर मुख्य सचिव ने की तैयारी बैठक,,,,,

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को जनपद उधम सिंह नगर में मा गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें तथा उसका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें।
संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें। इस अवसर पर बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,
उत्तराखंड सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के 22 हजार उपनल कर्मियों को मिलेगा ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह मुख्यमंत्री धामी ने नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश,,,,