उत्तराखंड 24 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत के पहले चरण हेतु चकराता ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियां रवाना,,,,

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 जुलाई को विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर के 514 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए चकराता ब्लाक की दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियों को दो दिन पूर्व मंगलवार को रवाना किया गया।

ये सभी पोलिंग पार्टियां आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर से रवाना की गई। जबकि तीनों विकासखंडों की शेष 470 पोलिंग पार्टियां 23 जुलाई को रवाना होंगी। पंचायत चुनाव के लिए चकराता में कुल 137, कालसी में 130 तथा विकास नगर में 247 मतदेय स्थल पर पहले चरण में 24 जुलाई को मतदान होगा।

चकराता ब्लाक की दूरस्थ क्षेत्रों की 44 पोलिंग पार्टियां, जो दो दिन पूर्व रवाना हुई उनमें मतदेय स्थल प्रा0प्रा भूट, छजाड-हटाड, ऐठान, पटियूड, फनार, सारनी, किस्तुड, केराड, सुनीर, कोटि बावर, पुरटाड, बृनाड, चौसाल, बगूर, डिरनाड, रायगी, छुमरा, ट्यूटाड, झिटाड, बानपुर, भाटगड़ी, कूल्हा, मेघाटू, मुन्धौल, प्यूनल, रडू, घर सैंज, काण्डोईभरम, गोरछा, पिंगवा, ठारठा, बागनी, बुल्हाड, डिडाखेडा, उदावा, बुरायला, जगनाथ, आसोई, बायला, मशक, पेनुवा, मेघाड और राइका भटाड शामिल है।


More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,