उत्तराखंड 30 किमी ट्रैकिंग कर धर्मपत्नी सहित केदारनाथ पहुंचे फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन, पुजा दर्शन कर लिया आशीर्वाद, सांझा की तस्वीरें,,,,
देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते 13 जून को फिल्म अभिनेता व मॉडल रहे मिलिंद सोमन भी ट्रैकिंग कर केदारनाथ धाम पहुंचे थे।
फिल्म अभिनेता व मॉडल मिलिंद सोमन पत्नी के साथ चौमासी-खाम बुग्याल-भैरवनाथ-हथनी कोल ट्रैक से 30 किमी की ट्रेकिंग कर केदारनाथ पहुंचे थे और बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने केदारनाथ भ्रमण और ट्रैकिंग के फोटो, वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किए तो इसका पता चला।

उन्होंने लिखा कि यहां खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए जो थकान थी वह बाबा केदार के दर्शन करते ही दूर हो गई। वह यहां की सुंदरता के कायल हो गए।
बीते 13 जून को फिल्म अभिनेता व मॉडल रहे मिलिंद सोमन (60) पत्नी अंकिता कोंवर के साथ कालीमठ घाटी के आखिरी गांव चौमासी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सतेंद्र सिंह तिंदोरी के होम स्टे में रात्रि प्रवास किया।

इस दौरान उन्होंने पहाड़ी व्यंजन लिंगुड़े की सब्जी, भंगजीरे की चटनी, मंडुवे की रोटी और झंगोरे की खीर का स्वाद लिया। अगले दिन वह स्थानीय युवाओं के साथ चौमासी से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। चौमासी से 10 किमी पैदल चलकर रात्रि प्रवास के लिए खाम बुग्याल पहुंचे।
15 जून को हथली कौल से 20 किमी की पैदल दूरी तय कर केदारनाथ पहुंचे और धाम में ही प्रवास किया। 16 जून को उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और पैदल मार्ग से चौमासी गांव पहुंचे। इसके बाद मुंबई लौट गए।


More Stories
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,