उत्तराखंड UKSSSC ने बदला परीक्षाओं का कार्यक्रम, पशुधन प्रसार अधिकारी और सहायक लेखाकार समेत इन परीक्षाओं की नई तारीखें जारी,,,

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने अभ्यर्थियों के अनुरोध और प्रशासकीय सुगमता को ध्यान में रखते हुए सात परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग कार्यालय द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी परीक्षा कार्यक्रम में यह फेरबदल किया गया है।
संशोधित परीक्षा तिथियों का विवरण
- पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक: यह परीक्षा पहले 20 सितंबर को प्रस्तावित थी, जो अब 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
- साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक (इतिहास): इन पदों की परीक्षा पहले 18 अक्टूबर को होनी थी, जिसे बदलकर अब 20 सितंबर 2026 कर दिया गया है।
- सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) और वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग): इन दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखों में भी संशोधन किया गया है और अब ये परीक्षाएं 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित हैं।
इसके अतिरिक्त, विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न पदों की परीक्षा के संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व कार्यक्रम में त्रुटिवश 17 जनवरी 2026 की तिथि अंकित हो गई थी, जिसे सुधार कर अब 17 जनवरी 2027 पढ़ा जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार ही अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,