कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत, घर पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच, दर्ज किए पति पराग और स्टाफ के बयान,,,,

दिल्ली: कांटा लगा गाने से मशहूर शेफाली की कल रात तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में किया भरती जहां डॉक्टरों किया मृत घषित। 42 वर्ष की शेफाली जो बिलकुल स्वस्थ मानी जा रही थी कि अचानक मौत पर सभी लोग हैरान हैं।पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली की बिल्डिंग से निकल चुकी है। फॉरेंसिक टीम के हाथ में एक बैग था। सूत्रों के मुताबिक, उस बैग में शेफाली जरीवाला के मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी हो सकती है। इसके अलावा पुलिस ने शेफाली जरीवाला के रसोइये और नौकरानी से भी पूछताछ की है। साथ ही बिल्डिंग के एंट्री रजिस्टर का फोटो भी पुलिस ने लिया है, ताकि पता लगाया जा सके कि घटना के पहले शेफाली के फ्लैट में कोई गया तो नहीं।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान उनके घर पर ही दर्ज किया है। पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब तक 4 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
पुलिस का बयान जारी चल रहा है पोस्टमार्टम

शेफाली की मौत के मामले में अब मुंबई पुलिस का विस्तृत बयान सामने आया है। इसमें पुलिस ने बताया कि शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,