November 9, 2026

“गोवर्धन पूजा कब” दिवाली के बाद एक दिन का अंतर, आज सोमवती अमावस्या, कल 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का महापर्व,,,

“गोवर्धन पूजा कब” दिवाली के बाद एक दिन का अंतर, आज सोमवती अमावस्या, कल 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का महापर्व,,,

​देहरादून/मथुरा: कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) के महापर्व को लेकर इस बार तिथियों के विशेष संयोग के चलते दिवाली के ठीक अगले दिन एक दिन का अंतराल (गैप) बना है। पंचांगीय गणना के अनुसार, उदयातिथि में सोमवती अमावस्या होने के कारण आज स्नान-दान का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि गोवर्धन महाराज की स्थापना और पूजा का विधान कल, 10 नवंबर को संपन्न किया जाएगा।

​तीर्थनगरी वृंदावन और काशी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के माता अन्नपूर्णा मंदिर सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी गोवर्धन पूजा का मुख्य उत्सव 10 नवंबर को ही आयोजित किया जाएगा।

​अमावस्या और प्रतिपदा तिथि का मान

​धार्मिक मान्यताओं और पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या का मान दो दिनों का रहा। पहले दिन दिवाली पूजन की अमावस्या संपन्न हुई, वहीं आज उदयातिथि में सोमवती अमावस्या विद्यमान है। शास्त्रों में सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सामर्थ्य अनुसार दान करने का कई गुना अक्षय फल बताया गया है।

​अमावस्या तिथि आज दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके उपरांत कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक मान्य रहेगी। उदयाकालीन प्रतिपदा के चलते गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से पूर्व विधि-विधान से संपन्न कर ली जाएगी। इसके पश्चात द्वितीया तिथि (भाई दूज) का मान प्रारंभ होगा, जो अगले दिन तक जारी रहेगा।

​गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त

​10 नवंबर को गोवर्धन महाराज के पूजन और अन्नकूट भोग के लिए प्रमुख शुभ मुहूर्त निम्नलिखित हैं:

  • ​प्रातःकाल पूजा का मुहूर्त: सुबह 06:40 बजे से सुबह 08:50 बजे तक
  • ​अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
  • ​गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:30 बजे से शाम 05:56 बजे तक

​श्रद्धालु प्रातःकालीन एवं अभिजीत मुहूर्त के दौरान दोपहर 12:00 बजे से पहले गोवर्धन पूजन संपन्न कर सकते हैं। संध्याकाल में गोधूलि वेला के समय गोवर्धन जी की आरती व दीपदान का विशेष महत्व रहेगा।

You may have missed

Share