चारधाम चारधाम यात्रा से पूर्व हरिद्वार की सड़कें होंगी चकाचक, जिलाधिकारी के निर्देश पर दिन-रात चल रहा है सीवरेज लाइनों का मरम्मत कार्य,,,

हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए निर्माण कार्यों को ‘डे-नाइट’ शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है।
प्रमुख उपलब्धियां: एक दिन में 397.5 मीटर सड़क निर्माण
जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए उत्तराखंड पेयजल निगम (निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा) ने कार्य की गति में भारी इजाफा किया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पैकेज-01 और पैकेज-02 के तहत कुल 397.5 मीटर सड़क पुनर्निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

वार्डवार कार्यों का विवरण
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू (KfW) वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत कार्यों का विवरण निम्नवत है:
पैकेज 01 (कुल 155.5 मीटर):
- ए जन डी स्कूल: 13.4 मीटर (CC रोड)
- इंटर कॉलेज रोड: 42 मीटर (CC रोड)
- राणा कॉलोनी: 25 मीटर (CC रोड)
- 12 बीघा (गली नं. 6): 20.7 मीटर (CC रोड)
- मुख्य गली एवं गली नं. 3: क्रमशः 19 मीटर और 45.4 मीटर (CC रोड)
पैकेज 02 (कुल 242 मीटर):
- अशोक विहार: 110 मीटर (CC रोड)
- लोकसेवा आयोग मार्ग: 48 मीटर (CC रोड)
- गणपति धाम फेस-3: 42 मीटर (पेवर ब्लॉक)
- गुप्ता कॉलोनी: 30 मीटर (CC रोड)
- द्वारिका विहार: 12 मीटर (पेवर ब्लॉक)
प्रशासन का संकल्प: सुगम होगा आवागमन
”चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश जारी “- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार


More Stories
उत्तराखंड मानसून से पूर्व गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें, भ्रामक सूचनाओं और फेक वीडियो पर करे FIR, 24×7 अलर्ट मोड पर रहें सभी विभाग- मुख्य सचिव
“उत्तराखंड मौसम अपडेट” प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता,,,,
“उत्तराखंड मौसम अपडेट” प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता,,,,