देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे सहित गया जी में पिंडदान और तर्पण कर अपने पितरों को दी श्रद्धांजलि,,,,,

बिहार: रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को गया जी में पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष के लिए पिंडदान किया। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी उनके साथ तर्पण पूजन में शामिल हुए।
रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनको मोक्ष की प्रार्थना के साथ शुक्रवार को गया जी में पिंडदान किया। तर्पण-पूजन के लिए उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी साथ आए थे। शुक्रवार की शाम विशेष विमान से गया जी पहुंचे मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी विष्णुपद मंदिर पहुंचे। अंबानी परिवार के पुरोहित श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल ने पिंडदान कराया।

अंबानी परिवार के पिंडदान के लिए विष्णुपद मंदिर के हरि मंडप में वातानुकूलित केबिन बनाया गया था। दो हिस्सों में बनाए गए इस केबिन में पहले हिस्से में बैठने और दूसरे हिस्से में पिंडदान की व्यवस्था की गई थी। विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर उतरे मुकेश अंबानी शाम 5.45 बजे विष्णुपद मंदिर पहुंचे। करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना के बाद 6.40 में पिता-पुत्र गया एयरपोर्ट के लिए लौट गए। पुरोहित बिट्ठल ने बताया कि मुकेश अंबानी का पैतृक गांव गुजरात के जूनागढ़ जिले का चोरवाड़ गांव है।

अंबानी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गया जी के डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार भी मुस्तैद दिखे। मुकेश अंबानी के गया जी आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। अंबानी के पहुंचने से काफी पहले बम निरोधक दस्ता और अंबानी के सुरक्षा कर्मियों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। विष्णुपद मंदिर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा रिलांयस के पदाधिकारियों ने पहले ही पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया था।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,