August 26, 2026

प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर में भारी बारिश व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद, 31 मई तक यात्रा न करने की अपील,,,

प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर में भारी बारिश व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद, 31 मई तक यात्रा न करने की अपील,,,

 

सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र और आसपास की पहाड़ियों में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और ओलावृष्टि के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है। मंदिर क्षेत्र में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 29 मई से 31 मई 2026 तक मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने इस अवधि में आम जनता और श्रद्धालुओं से यात्रा से पूरी तरह बचने की अपील की है।

🔴 बाढ़ और दुर्घटना की आशंका, प्रशासन अलर्ट

​जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने सहारनपुर जिलाधिकारी से प्राप्त पत्र का हवाला देते हुए बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के नदी-नालों में अचानक पानी बढ़ने (फ्लैश फ्लड) की स्थिति बनी हुई है।

🔴मुख्य बिंदु 

  • ​मंदिर क्षेत्र में भारी जलभराव और फिसलन।
  • ​अचानक जलस्तर बढ़ने से जनहानि या बड़ी दुर्घटना का खतरा।
  • ​मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी भारी वर्षा व ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

 

🔴 31 मई तक दर्शन/भ्रमण पूरी तरह प्रतिबंधित

​श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने 29 मई से 31 मई 2026 तक दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। इस तीन दिवसीय अवधि में किसी भी श्रद्धालु को मंदिर क्षेत्र में जाने या भ्रमण करने की अनुमति नहीं होगी।

🔴 प्रशासन की आमजन से अपील

​जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवधि में माँ शाकुम्भरी देवी की यात्रा की योजना पूरी तरह टाल दें। उन्होंने सभी से मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

​साथ ही, प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि इस अति महत्वपूर्ण सूचना को सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को समय रहते जानकारी मिल सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

You may have missed

Share