रंगदारी मामला, उर्मिला सनावर को अदालत से मिली जमानत, आज जेल से होंगी रिहा,,,,,

हरिद्वार,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पुत्री की दीपिका राठौड़ द्वारा दर्ज कराए गए रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के मामले में उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उर्मिला सनावर की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके आज ही जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
मामले की पृष्ठभूमि
दीपिका राठौड़ ने उर्मिला सनावर के खिलाफ रंगदारी मांगने, मानसिक उत्पीड़न और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
अदालत का निर्णय
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अपनी दलीलें रखीं, जिसके बाद न्यायालय ने तथ्यों के आधार पर जमानत स्वीकार की। जेल प्रशासन को आदेश की प्रति पहुंचते ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और वह आज ही जेल से रिहा हो जाएंगी।

More Stories
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय वृद्धि को लेकर किया सीएम आवास कूच,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन मंगलवार दिनांक 03/11/2026
उत्तराखंड शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ, पशुपालकों के सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,,,,