September 9, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा,…..

​भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 12 जून से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रही हैं।

राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत.*….

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

​सुरक्षा के लिहाज से पूरे देहरादून शहर में अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं:

  • सुरक्षा चक्र: राष्ट्रपति की सुरक्षा की कमान देहरादून पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से संभाली है।
  • राष्ट्रपति निकेतन में प्रवास: एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति निकेतन’ पहुंचा, जहां उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है।

​दौरे के मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम

1. राष्ट्रपति उद्यान का निरीक्षण:

दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून स्थित ‘राष्ट्रपति निकेतन’ परिसर में लगभग 132 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राष्ट्रपति उद्यान (Rashtrapati Udyan) के निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लेंगी।

2. IMA पासिंग आउट परेड (PoP) की सलामी:

दौरे के दूसरे दिन (13 जून) का मुख्य आकर्षण भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड होगी।

  • ​राष्ट्रपति मुर्मू इस ऐतिहासिक 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की परेड की समीक्षा करेंगी और बतौर मुख्य अतिथि इसकी सलामी लेंगी।
  • ​इस परेड में देश और विदेश (मित्र राष्ट्रों) के जेंटलमैन कैडेट्स अपना कठिन प्रशिक्षण पूरा कर ‘अंतिम पग’ पार करेंगे और भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे।
  • उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब किसी राष्ट्रपति ने एक साल के भीतर तीसरी बार देहरादून का दौरा किया हो

Share