लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन आज, अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ,,,

लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 2:30 बजे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह स्थल राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले महान नेताओं की स्मृति और विचारों को समर्पित है।
‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा यहां एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां इन दूरदर्शी नेताओं के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए उनकी सरकार पूरी तरह कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और राष्ट्रहित, एकात्म मानववाद तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को मजबूत करेगा। लखनऊ में इस ऐतिहासिक पहल से न केवल अटल जी की स्मृतियों को संजोया जाएगा, बल्कि देश को दिशा देने वाले विचारों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,