August 7, 2026

​हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांगड़ी फ्लाईओवर

उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में हुआ भीषण सड़क हादसा , हरिद्वार बस की टक्कर से एक कांवड़िए की मौत और दो साथी घायल,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। हरिद्वार सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को त्वरित राहत देते हुए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

​हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांगड़ी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरियाणा नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे तीन कांवड़िए उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बस की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, तीनों कांवड़िए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और कांगड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

​इस भीषण हादसे में मौके पर ही एक कांवड़िए की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से बस समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने जानकारी दी है कि मृतक और घायलों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि पुलिस ने बस चालक की तलाश तेज कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share