हरिद्वार में आज देश के प्रसिद्ध उधोगपति अनंत अंबानी ने धर्मपत्नी राधिका सहित हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर लिया आर्शीवाद,,,,,

हरिद्वार: भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी रविवार को धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने पत्नी राधिका मरचेंट के साथ हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन किया। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ के साथ अन्य तीर्थ पुरोहितों ने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका को विधि विधान से गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक कराया। इसके बाद अनंत का श्री गंगा सभा के कार्यालय में स्वागत किया गया। गंगा सभा की विजिटर बुक में अनंत अंबानी ने लिखा कि हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर उन्हें सुखद अनुभूति हुई है।

More Stories
उत्तराखंड, रविदास आश्रम के महंत की बेरहमी से हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने पति-पत्नी और देवर को किया गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले टीचर के हथियारों का हुआ भंडाफोड़, बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचों सहित प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद,,,,
उत्तराखंड़ मे आई इस ईमेल ने मचाई सनसनी, प्रदेश मे दो जिलों की अदालतें हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क,,,,,,