हरिद्वार में आज देश के प्रसिद्ध उधोगपति अनंत अंबानी ने धर्मपत्नी राधिका सहित हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर लिया आर्शीवाद,,,,,

हरिद्वार: भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी रविवार को धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने पत्नी राधिका मरचेंट के साथ हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन किया। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ के साथ अन्य तीर्थ पुरोहितों ने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका को विधि विधान से गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक कराया। इसके बाद अनंत का श्री गंगा सभा के कार्यालय में स्वागत किया गया। गंगा सभा की विजिटर बुक में अनंत अंबानी ने लिखा कि हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर उन्हें सुखद अनुभूति हुई है।

More Stories
उत्तराखंड पीएम मोदी के देहरादून कार्यक्रम से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारद, सियासी हलकों में उठे कई सवाल,,,
उत्तराखंड भारत के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रगति में ऐतिहासिक कदम, प्रधानमंत्री ने आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण,,,,
देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में भारी उत्साह से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,,,,