उत्तराखंड में कल रात मातली पहुंचे सीएम धामी, मजदूरों के रेस्क्यू से जुड़े हर पहलू की कर रहे खुद मॉनिटरिंग,,,,,

उत्तरकाशी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तरकाशी पहुंच गए हैं मुख्यमंत्री टनल में फसें तमाम मजदूरो को रेस्क्यू करने को लेकर हर प्रक्रिया की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहें हैं
ऐसे मे मुख्यमंत्री ने आज अधिकारियो से सुबह से मजदूरों को बचाने के लिए की गई ड्रिलिंग समेत तमाम प्रयासों के बारे मे जानकारी ली वही अधिकारियो को पूरा जोर लगाने के भी निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द तमाम मजदूरों को बाहर निकाला जा सकें आपको बता दें सीएम धामी कल रात मातली मे ही रात्रि विश्राम किया साथ ही मजदूरो से भी बात करेंगे सीएम ने मातली मे ही अपना मिनी सचिवालय भी बनाया हैं जहाँ वे सरकारी काम काज भी निस्तारित कर रहें हैं।
आपको बता दें सीएम धामी इससे पहले तीन दिन लगातार उत्तरकाशी मे ही थे और हर प्रयास की मॉनिटरिंग कर रहे थे ऐसे मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा कर सीएम धामी फिर उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।
सीएम धामी लगातार मजदूरों से बात करते हैं वही उनके परिजनों को भी पूरा विश्वास देने का काम करते हैं ऐसे मे एक बार फिर सीएम के पहुंचने से काम मे और तेजी आने की उम्मीद हैं।
ऐसा पहली बार हैं कि किसी सीएम ने इस तरह से केम्प कर राहत बचाव का जायजा लिया हो।

More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,