उत्तराखंड के बड़कोट में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब,क्षेत्रीय जनता ने की मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बड़कोट, उत्तरकाशी में मुख्य बाजार, बड़कोट से रामलीला मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रंवाई क्षेत्र की जनता के भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नज़र आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय डोभाल, मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड बिजली चोरी केस में 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज UCC, नौकरी और नई नीतियों पर होंगे कई फैसले,,,,
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,