October 12, 2026

उत्तराखंड देहरादून नगर निगम में हुआ बवाल, कमिश्नर ने लगाया विधायक पर अभद्रता का आरोप, निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल,,,,,,

उत्तराखंड देहरादून नगर निगम में हुआ बवाल, कमिश्नर ने लगाया विधायक पर अभद्रता का आरोप, निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल,,,,,,

देहरादून: देहरादून नगर निगम में आज जमकर बवाल हुआ। बताया गया कि विधायक सल्ट जीना किसी फ़ाइल के सिलसिले में नगर निगम आये थे। इस दौरान उनकी कमिश्नर गौरव कुमार से बहस हो गई। मामला इतना बड़ा की कर्मचारियों ने कमिश्नर के समर्थन में नगर निगम में हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक माफी नहीं मांगेंगे तब तक कामकाज बंद रहेगा।

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक महेश जीना पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। महेश जीना आज किसी टेंडर के सम्बंध में देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे।

आरोप है कि यहां उन्होंने हेड क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की साथ ही उन्हें धमकाया भी। जिसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की। इस बात का पता जब अन्य कर्मचारियों को लगा तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे लेकिन तब तक विधायक महेश जीना अपने लोगों के साथ वहां से जा चुके थे।

अब निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। इसरो मामले पर सियासत भी हावी हो गई है कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है।

You may have missed

Share