मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में परिवार से बिछड़े मासूम को होमगार्ड्स के जवानों ने परिजनों से मिलावाया,,,,,

मसूरी : विंटर लाइन कार्निवाल, 31 दिसंबर एवं नववर्ष का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। विंटर लाइन कार्निवाल मसूरी के दौरान कल शाम को लगभग 7:00 बजे चेन्नई के पर्यटक कुणाल अपने परिवार के साथ माल रोड में घूम रहे थे । अत्यधिक भीड़ होने के कारण पैदल चलते समय अचानक उनके साथ ही घूमने आयी उनकी मासूम बच्ची ( उम्र लगभग 5 वर्ष)का हाथ उनसे छूट गया और वह भीड़ में भटक कर उनसे बिछड़ गयी। बच्ची को रोता देखकर होमगार्ड्स के मसूरी नगर प्लाटून के अवैतनिक प्लाटून कमांडर बलदेव सिंह बेदी एवं प्लाटून सार्जेन्ट दर्शन बडोनी ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और उसके परिजन की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर तक ढूढ़- खोज करने पर उसके परिजन मिले। बच्ची को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने उत्तराखंड होमगार्ड्स के जवानों का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
उत्तर भारत में तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे को जोड़कर बनेगा नया कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा आसान, आगरा से 4 और जयपुर से लगेंगे सिर्फ 6 घंटे,,,
उत्तराखंड के हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, विधानसभा सत्र की तारीख और स्थान पर हो सकता है फैसला, विकास प्रस्तावों पर लगेगी मुहर,,,
उत्तराखंड टिहरी में मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, गिनाईं विकास उपलब्धियां,,,