उत्तराखंड में अब वित्त विभाग ने किया बड़ा आदेश जारी, ऐसे बढेगा राजस्व….
देहरादून: सरकारी कार्यालय, सभागार, मैदान के आम लोगो के उपयोग के लिए आदेश जारी राज्य के सरकारी कार्यालय, सभागार, मैदान आदि का आम लोग भी एक तय शुल्क देकर उपयोग कर सकेंगे । ऑफिस टाइम के बाद सार्वजनिक संपत्तियां आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होंगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए।
पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था। वित्त सचिव ने सभी डीएम को निर्देश जारी करते हुए इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। केवल राजभवन परिसर, सीएमकार्यालय मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर, विधानसभा परिसर, न्यायालय परिसर, सचिवालय परिसर और पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित मुख्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे ।
जिलों में डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति शुल्क व अन्य व्यवस्थाएं तय करेगी। इनमें केवल सकारात्मक और समाजहित की गतिविधियों को अनुमति होगी। पक्षपातपूर्ण तरीके से की जा रही राजनीतिक गतिविधियां, रैली आदि के लिए संपत्ति नहीं मिलेगी


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,