उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी 24 घंटे जनता के साथ बिताएंगे समय, उत्तराखंड की इस विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रवास,,,,,,
देहरादून: भाजपा ने नौ से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
अभियान के दौरान सभी नेता एक दिन यानी 24 घंटे का समय किसी एक गांव के बूथ पर बिताएंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राज्य के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे।
इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। यही नहीं, जनसमस्याओं के निराकरण का प्रयास भी करेंगे।


More Stories
उत्तराखंड 23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा- संजय चौहान (सचिव) जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के संत गोविंददास हत्याकांड में STF को मिली बड़ी कामयाबी, ₹50,000 का इनामी बदमाश चंडीगढ़ से गिरफ्तार,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के संत गोविंददास हत्याकांड में ₹50,000 का इनामी बदमाश चंडीगढ़ से दबोचा गया, STF को मिली बड़ी कामयाबी,,,