उत्तराखंड मालवीय घाट हरिद्वार में अश्लील रील बनाने पर भड़के श्रद्धालु और श्रद्धालु ने सुनाई कपल को खरी – खोटी,,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बना रहे युवक और युवती को मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती रफूचक्कर हो गए।इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।
मालवीय घाट पर हुआ यह मामला,,,,,
वायरल वीडियो मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।
मौजूद लोगों ने युवक युवती को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
The post उत्तराखंड मालवीय घाट हरिद्वार में अश्लील रील बनाने पर भड़के श्रद्धालु और श्रद्धालु ने सुनाई कपल को खरी – खोटी,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2026 तक का इनका राजनीतिक सफर- गौरव चक्रपाणी
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2022 तक का इनका राजनीतिक सफर,,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी केस में पहली बार मीडिया के सामने आए दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, 4085 पन्नों की चैट दिखाकर उठाए जांच पर सवाल,,,