उत्तराखंड सरकार ने इस विभाग के लिए किया विशेष ऑफर जारी, दिवाली पर ड्यूटी करने वाले कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन,,,,,
देहरादून: दिवाली पर ड्यूटी करने वाले कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन
देहरादून– दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर ड्यूटी देने वाले रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा।
इसके लिए निगम प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को प्रोत्साहन योजना की घोषणा कर दी।निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में के मुताबिक, पांच नवंबर से 15 नवंबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन ड्यूटी करने वालों सीधे को इस योजना का लाभ मिलेगा।केवल मैदानी मार्ग पर संचालन करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को कम से कम 2750 किमी चलाने, मैदानी और पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर संचालन करने वाले ड्राइवर कंडक्टर को कम से कम 2200 किमी, केवल पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम 1980 किमी संचालन पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशिमिलेगी।
इस अवधि में कार्यशालाओं में जो कर्मचारी 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें 1000 रुपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसमें मंडलीय कार्यशाला और टायरशॉप भी शामिल हैं। इस अवधि आउटसोर्स कर्मचारी जो 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें भी एक हजार रुपये मिलेंगे। डिपो के संचालन में तौर पर जुड़े डीजल, बैग, चेकिंग, कैशियर और समयपाल लिपिकों को भी 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
जो ड्राइवर-कंडक्टर मुख्य तिथियों 11, 12, 13 व 15 नवंबर को मैदानी मार्ग पर 1850, मिश्रित मार्ग पर 1400 और पर्वतीय मार्ग पर 1000 किमी संचालन करेगा, उन्हें 1500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी


More Stories
उत्तराखंड सिल्वर सिटी मॉल शूटआउट: विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, छह फरार आरोपियों पर इनाम घोषित,,,,,
उत्तराखंड सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए होंगी एसओपी तैयार- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों व जनप्रतिनिधियों संग सुना ‘मन की बात’, AI, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा पर दिया जागरूकता का संदेश,,,.