उत्तराखंड राहुल गाँधी ने केदारनाथ पहुंचकर किए बाबा केदार के दर्शन,पुरोहितों ने किया राहुल गाँधी का भव्य स्वागत् ,,,,,,
केदारनाथ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ के लिए हुए रवाना।
राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय निजी दौरे पर पहुंचे केदारनाथ। राहुल की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान एयरपोर्ट पर तैनात रहे।
3 दिन तक केदारनाथ में ही रहेंगे राहुल गांधी। राहुल गांधी की यह नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही। इस बाबत एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी नहीं किया गया जारी।
2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ आ चुके हैं राहुल गांधी। उस दौरान राहुल गांधी ने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किलोमीटर पैदल यात्रा की। केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं राहुल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात रुक चुके हैं ध्यान कुटिया में।
पीसीसी चीफ करन माहरा ने राहुल की यात्रा के संबंध में ट्वीट साझा किया। कहा राहुल गांधी बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है।
कार्यकर्ताओं से किया आग्रह उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें- करन माहरा।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,