उत्तरकाशी: रैट माइनर्स के काम की रफ्तार सबको चौंका रही है। माना जा रहा था कि रैट माइनर्स का काम थोड़ा धीमा हो सकता है। लेकिन, जिस तेजी से रैट माइनर्स ने पाइप के भीतर जाकर मिट्टी को चूहों की तरह खोदा, वह सबको हैरान कर रहा है। माना जा रहा है कि डेढ़-दो घंटों के बीच अच्छी खबर आ सकती है और 41 जिंदगियां बाहर आएंगी।
जिन 41 जिंदगियों को पिछले 17 दिनों से इंतजार कर रहे हैं, आखिर अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। रैट माइनर्स की खुदाई के बाद पाइप 57 मीटर पर आर-पार हो गया है। पाइप भले ही आर-पार पहुंच गया हो, लेकिन अब भी मजदूरों को बाहर निकालने में करीब 3 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है।
ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब एक से डेढ़ घंटे में रेस्क्यू टीम मजदूरों तक पहुंच सकती है। इसके लिए सारें इंतजाम कर लिए गए हैं। फंसे मजदूरों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 17/10/2026
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,