उत्तराखंड में आज से प्रारंभ होगी आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी,,,,,

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आज से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो रही है। पूरे देश भर से अब तक 488 लोगों ने अब तक अपना पंजीकरण कराया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित की जाने वाली इस आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा के लिए काठगोदाम से सोमवार को पहला दल रवाना होगा।
कुमाऊ मंडल विकास निगम के GM विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा संबंधित सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है कुमाऊं मंडल विकास निगम के धारचूला के बाद बूंदी, गूंजी और जोलिंककोंग तथा नाभीढांड में कर्मचारी पूरी तैयारी में है। पहले दल में 49 यात्री यात्रा करेंगे, जिनमें से 34 यात्री काठगोदाम टीआरसी से रवाना होंगे जबकि 15 यात्री धारचूला से सम्मिलित होकर आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करेंगे।
विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धालु 7 से 8 दिन में पूरी करेंगे, इसके अलावा टनकपुर से भी पहली बार आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदि कैलाश पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद देश भर से श्रद्धालुओं में आदि कैलाश यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है।
The post उत्तराखंड में आज से प्रारंभ होगी आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था का जिम्मा वापस, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान,,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA सचिव बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,