उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद फिर गरजेगा पीला पंजा, 300 से अधिक घरों पर मंडरा रहा है खतरा, नोटिस जारी,,,,,,

देहरादून: प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि इस क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिए विभाग ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के बाद वन विभाग तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार स्थित बागजाला में फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। वन विभाग ने कार्रवाई शुरू करने से पहले 300 से अधिक परिवारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि बागजाला क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिए विभाग ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग का दावा है कि बागजाला में करीब 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले वन विभाग ने बागजाला क्षेत्र से कुछ अतिक्रमण को खाली कराया था।

More Stories
बड़ी खबर, 28 से 30 सितंबर तक देशभर में खुले रहेंगे सभी सहकारी बैंक, हड़ताल से खुद को रखा अलग, किसानों और छोटे कारोबारियों को मिली बड़ी राहत,,
उत्तराखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण, 20 हजार फर्जी आपत्तियां खारिज, ऊधमसिंह नगर में 6 हजार आपत्तियों का मामला उजागर,,,,
उत्तराखंड UKPSC ने जारी किया लोअर PCS-2024 का अंतिम परिणाम, देहरादून के आयुष बेलवाल बने स्टेट टॉपर, 113 पदों पर अभ्यर्थियों का हुआ चयन,,,