“अज़ब – गज़ब” उत्तराखंड ऋषिकेश में राजस्थान से आई 32 स्लीपर सीट वाली बस में मिली 120 सवारियां, ARTO ने बस का चालान काटकर किया सीज,,,,

ऋषिकेश: बस के आगे स्कूल का शैक्षिक भ्रमण का फ्लेक्स लटका था। जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस को रोककर अंदर चेकिंग की तो दृश्य देखकर हक्के-बक्के रह गए।
राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर करीब 842 किलोमीटर दूर ऋषिकेश पहुंचे थे। इस दाैरान 32 स्लीपर सीट वाली बस में 100 से अधिक छात्रों को बैठाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ ने चालान काटकर बस को सीज किया है।
परिवहन विभाग की ओर से सोमवार शाम करीब छह बजे गंगोत्री राजमार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आगरा के नंबर पर रजिस्टर्ड स्लीपर बस भद्रकाली तिराहा पार कर ब्रह्मानंद मोड़ की ओर जाने लगी।
बस के आगे स्कूल का शैक्षिक भ्रमण का फ्लेक्स लटका था। जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस को रोककर अंदर चेकिंग की तो दृश्य देखकर हक्के-बक्के रह गए। 32 स्लीपर सीट वाली बस में राजस्थान के धौलपुर जिले के मां भगवती विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तसीमो के 100 से अधिक छात्रों को बैठाया गया था। बस में कुल 120 सवारी बैठी थी। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि बस चलाने के दौरान चालक-परिचालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी। चालक इस बस को तपोवन से आगे की ओर ले जाने की बात कह रहा था।
चालक के पास पर्वतीय क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति भी नहीं थी। ऐसे में बस का कुल 21,500 रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया गया है। छात्रों और शिक्षकों को रोडवेज बसों की सहायता से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छुड़वाया गया। एआरटीओ ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग भी बर्दाश्त नहीं जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के विरोध में विभाग ने आज और कल दो दिवसीय का किया कार्य बहिष्कार,,,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 60 से अधिक अवैध दुकानें व निर्माणो पर चला पीला पंजा,,,,
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,