उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड को सुर्खियों में लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के देहरादून पहुंचने से प्रदेश की सियासत में आया भूचाल,,,,

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को फिर सुर्खियों में लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहुंची देहरादून। देहरादून पहुंचते ही उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने आकर चुनिंदा बातें साझा कीं, कहा जल्द सबूतों के साथ पुलिस के सामने पेश होंगी।
उर्मिला सनावर के साथ दर्शन भारती भी देहरादून पहुंचे, दोनों की मौजूदगी से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल।
अभिनेत्री का दावा—अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत उनके पास मौजूद, सही वक्त पर जांच एजेंसियों को सौंपे जाएंगे।
उर्मिला सनावर ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद, कहा साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश।
अभिनेत्री ने साफ किया कि वह जांच से भाग नहीं रहीं, बल्कि सच सामने लाने के लिए खुद आगे आई हैं।
देहरादून में उर्मिला की एंट्री के बाद एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सियासी और पुलिसिया हलचल तेज।

More Stories
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के विरोध में विभाग ने आज और कल दो दिवसीय का किया कार्य बहिष्कार,,,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 60 से अधिक अवैध दुकानें व निर्माणो पर चला पीला पंजा,,,,
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,