उत्तराखंड अंकिता हत्याकांड में आया नया मोड़, लंबे समय से विवाद में चल रहे अज्ञात वीआईपी के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज,,,,
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की घोषणा के बाद मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। देर रात देहरादून में इस प्रकरण से जुड़ी नई एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें एक अज्ञात वीआईपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्ज एफआईआर में आरोप है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े अहम तथ्यों को दबाने और जांच को प्रभावित करने में एक अज्ञात वीआईपी की भूमिका संदिग्ध रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त वीआईपी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में बाधाएं उत्पन्न कीं और मामले की निष्पक्ष जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई जांच की घोषणा के बाद सामने आ रही सभी शिकायतों और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नई एफआईआर के बाद अंकिता हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल और तेज हो गई है।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून भूमि धोखाधड़ी मामले में फरार कांग्रेस नेता और उसके बेटे सहित तीन लोगों के घर ढोल बजवाकर पुलिस ने चस्पा किए नोटिस,,,
उत्तराखंड UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में विशेष CBI अदालत ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई,,,
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,