August 30, 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के लगभग 3600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी किया समूह-ग भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल,,,

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के लगभग 3600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी किया समूह-ग भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल,,,

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के लगभग 3600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाली 26 प्रस्तावित परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्ताेलिया ने स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल फिलहाल प्रस्तावित है और अन्य बड़ी परीक्षाओं के साथ तिथियां टकराने पर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।

🟢 सितंबर एवं अक्टूबर 2026 परीक्षा तिथियां

सितंबर माह में 20 सितंबर को पशुधन प्रसार अधिकारी व सर्वेक्षक और 27 सितंबर को सहायक बोरिंग तकनीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा होगी। अक्टूबर माह में 4 अक्टूबर को कनिष्ठ कैमरामैन, सहायक लेखाकार व फोटोग्राफर; 11 अक्टूबर को कृषि व विधि सहायक; 18 अक्टूबर को साहसिक खेल अधिकारी; तथा 25 अक्टूबर को लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और कनिष्ठ सहायक पदों की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

🟢 नवंबर एवं दिसंबर 2026 परीक्षा तिथियां

नवंबर माह में 1 नवंबर को पर्यटन अधिकारी व वैयक्तिक सहायक, 15 नवंबर को कनिष्ठ सहायक, तथा 19 नवंबर से स्केलर पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। इसके बाद दिसंबर माह में 6 दिसंबर को सहायक अध्यापक-एलटी (संस्कृत) और 13 दिसंबर को आईटीआई-डिप्लोमा अर्हता वाले पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

🟢 जनवरी एवं फरवरी 2027 परीक्षा तिथियां

नए साल में 17 जनवरी 2027 को विज्ञान अर्हता वाले पदों की परीक्षा होगी। इस विस्तृत भर्ती प्रक्रिया का समापन 7 फरवरी 2027 को प्रस्तावित स्नातक स्तरीय परीक्षा के साथ होगा।

Share