उत्तराखंड अपने तय समय पर होंगे विधानसभा चुनाव, हरिद्वार और बाकी राज्य मे दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी कुंभ को लेकर विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने के कयासों पर विराम लगता नजर आ रहा है।
आगामी 7 मार्च को कुंभ की तैयारी का जायजा लेने उत्तराखंड आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद इस पर स्थित और साफ हो जाएगी।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे।
चुनाव की गतिविधियों पर कुंभ का असर न पड़े इसके लिए यह रास्ता निकालने का प्रयास हो रहा है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाए।
पहले चरण में हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में चुनाव होंगे और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की अंतिम चरण के साथ हरिद्वार के चुनाव कराए जाएंगे तो कुंभ की व्यस्तता का असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा।
हालांकि इस फार्मूले पर अंतिम मुहर तो चुनाव आयोग को ही लगानी है लेकिन बहरहाल इस तरह का फार्मूला निकालने पर उत्तराखंड में तय समय पर निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराए जा सकेंगे
इसके लिए विधानसभा चुनाव की आचार संहिता दिसंबर के आखिरी हफ्ते में लागू हो सकती है। इसके 45 दिन के बाद उत्तराखंड में मतगणना सुनिश्चित कर ली जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर बरसे सीएम धामी, बोले- देवभूमि के सपूतों के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 14/10/2026
उत्तराखंड जन स्वास्थ्य पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में गुटखा और निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध,,,,