उत्तराखंड आज पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदनों और रिपोर्टों को मंजूरी मिल सकती है
इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों के कुछ अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। ऊर्जा विभाग की भूतापीय ऊर्जा नीति और ग्रीन हाइड्रोजन नीति व इलेक्ट्रिक वाहन नीति भी कैबिनेट में प्रस्तुत किए जाना प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इन नीतियों के प्रस्तावों को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,