उत्तराखंड आज से तीन दिन के लिए बैंक बंद, बैंक कर्मियों की हड़ताल और साप्ताहिक अवकाश के चलते तीन दिन रहेगा कामकाज ठप,,,

हरिद्वार: आज से तीन दिन के लिए बैंक बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को मांगों के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल कर कैनरा बैंक प्रेमनगर आश्रम रानीपुर मोड़ पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद महीने का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहने से लगातार तीन दिन बैंकिंग कार्य बंद रहेंगे, जिससे अब सोमवार को ही बैंकों में कामकाज हो सकेंगे।
यूएफबीयू के जिला संयोजक राजकुमार सक्सेना ने बताया कि पांच-डे बैंकिंग और समान पीएलआई फॉर्मूला की मांग को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, यूनियन, यूको आदि बैंकों के साथ सहकारी बैंक भी शामिल होंगे। शुक्रवार को जनपद के करीब 300 बैंकों में कार्य बंद रहेगा। साथ ही, धरना-स्थल पर भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

More Stories
उत्तराखंड भराड़ीसैंण में आज से अंतिम विधानसभा सत्र, सदन में 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, बाहर विपक्ष व यूकेडी का संग्राम: गैरसैंण सत्र के पहले दिन चढ़ा सियासी पारा,,,
हिमाचल राजगढ़ (सिरमौर) में बंद कमरे से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव और कोटा में थम नहीं रहा छात्रों की मौत का सिलसिला,,,
उत्तराखंड बागेश्वर फर्जी टीईटी अंकतालिका पर शिक्षिका बनी बबीता पर गिरी गाज, बर्खास्तगी तय, जिले में फर्जी शिक्षकों की संख्या बढ़कर हुई 11,,,,,