उत्तराखंड इस जिले मे बड़े बकायदारों पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संपत्तियां कुर्क, अभियान रहेगा जारी,,,,

देहरादून: जिले में बड़े बकायदारों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन बड़े बकायदारों की संपत्तियां कुर्क कर सील कर दी हैं। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई के तहत मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स, राजीव त्यागी के स्वामित्व वाली विसप्रिंग विला, राजपुर रोड स्थित 4 बीएचके फ्लैट को लगभग 3.41 करोड़ रुपये की बकाया जीएसटी वसूली के चलते सील किया गया। इसी तरह डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कार्यालय को 33.83 लाख रुपये की राजस्व बकाया राशि और 10 प्रतिशत संग्रह व्यय सहित कुर्क कर सील किया गया। वहीं, मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता, कैनाल रोड की संपत्ति भी कुर्क की गई, जिसके तहत कृष्णा होम, राजपुर रोड स्थित फ्लैट सील कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। बकाया जमा न करने की स्थिति में नियमानुसार उनकी संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।
प्रशासन का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,