उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार के तहत् कनखल पुलिस ने तोड़ी ‘पिल्ला गैंग’ की कमर, दहशत फैलाने वाला गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार,,,

हरिद्वार। जनपद में आपराधिक तत्वों और सोशल मीडिया के जरिए वर्चस्व की जंग लड़ने वाले युवाओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ काल बनकर टूट रहा है। कोतवाली कनखल पुलिस ने क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन रहे कथित ‘पिल्ला गैंग’ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
सोशल मीडिया पर ‘टशन’ और मारपीट का खेल
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चित होने और अपना खौफ पैदा करने के लिए ये युवा मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वर्चस्व की इस लड़ाई में युवा न केवल कानून हाथ में ले रहे थे, बल्कि मारपीट के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल भी कर रहे थे ताकि आम जनता के बीच दहशत फैलाई जा सके।
सादे कपड़ों में तैनात टीम को मिली बड़ी कामयाबी

जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी जैसे संवेदनशील इलाकों में बढ़ती शिकायतों के बाद SHO देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सादे वस्त्रों में पुलिस टीम तैनात की गई थी। इसी सतर्कता के चलते पुलिस ने 10 अप्रैल को हुई एक मारपीट की घटना (मु.अ.स. 126/26) में नामजद 11 संदिग्धों में से तीन को दबोच लिया।
- गिरफ्तार आरोपी: आर्यन सैनी (19 वर्ष), निवासी इंदुपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर।
- अन्य कार्रवाई: 02 नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया और संबंधित न्यायालय के समक्ष पेशी की जा रही है।
पुलिस की रडार पर मॉडिफाई वाहन, 8 बाइक सीज
गैंग के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले मॉडिफाई दुपहिया वाहनों पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 08 मोटरसाइकिलें सीज की गई हैं।
पुलिस का कड़ा संदेश: सोशल मीडिया के माध्यम से गुंडागर्दी और भ्रामक सामग्री फैलाने वाले युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे किसी भी गैंग को पनपने नहीं दिया जाएगा जो शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा।
पुलिस टीम का विवरण

इस सफल कार्रवाई में SHO देवेन्द्र सिंह रावत के साथ व.उ.नि. अनुज सिंह, उ.नि. सुधांशु कौशिक, गम्भीर तोमर, प्रकाश चन्द्र, ललित मोहन तथा कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, उमेद सिंह, प्रलव चौहान और हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड भालूगाड़ मॉडल, उत्तराखंड का वह सामुदायिक इको-टूरिज्म प्रयोग, जो प्रकृति संरक्षण को दे रहा है आर्थिक समृद्धि का आधार,,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,