उत्तराखंड के ऋषिकेश मे यहां जलभराव से बढ़ी समस्या, बचने के लिए लोगो ने छतो पर जाकर बचाई जान,,,,,
ऋषिकेश: ऋषिकेश के खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। टीम के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जलभराव के कारण स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए थे।
तेज़ी से कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ ने क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से संपर्क स्थापित किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलभराव में कमी आ चुकी है। टीम द्वारा सतत निगरानी एवं स्थानीय निवासियों से संवाद के माध्यम से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,