उत्तराखंड के चमोली में आज फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 5 किलोमीटर,,,,

चमोली: चमोली जनपद के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक हिलती धरती को देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ठीक 10 बजकर 27 मिनट पर भूकंप का झटका दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 5 किलोमीटर मापी गई। इसका केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के बीच स्थित रहा।
हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन चिंताजनक यह है कि बीते एक महीने में चमोली में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,