उत्तराखंड के बदांऊ गांव में आंधी-तूफान से उड़ी कोठार की टिन, चपेट में आई दो महिलाएं हुई गंभीर रुप से घायल,,,,,

देहरादून: दोपहर बाद मोरी क्षेत्र में चली तेज आंधी-तूफान के कारण सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में एक अन्न भंडारण के कोठार की टिन उड़ गई।
मोरी विकासखंड के सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में कोठार की छत की टिन उड़ गई, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी उपचार के लिए पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
दोपहर बाद मोरी क्षेत्र में चली तेज आंधी-तूफान के कारण सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में एक अन्न भंडारण के कोठार की टिन उड़ गई। इसी दौरान पास खड़ी दो महिलाएं उसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने मजुला देवी (55) पत्नी रणवीर सिंह और पूरण देवी (56) पत्नी उज्जवल सिंह को निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी मोरी पहुंचाया। वहां पर उनका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। राजस्व उप निरीक्षक सोहन सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड परिवहन निगम में टिकट मशीन से छेड़छाड़ का खुलासा, रोजाना हजारों रुपये की हेराफेरी का आरोप,,,,
उत्तराखंड विभिन्न विकास कार्य योजनाओं हेतु 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस- आनंद बर्धन
उत्तराखंड शिक्षा अधिकारी से हुई अभद्रता के बाद प्रदेश में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी,,,,