उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास हुआ बड़ा हादसा, 14 श्रद्धालु थे सवार, 3 गंभीररूप से घायल 10 को मामूली चोटे और एक लापता,,,,

गौरीकुंड- केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरी कुंड के समीप हादसा हो गया। यहां एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF और DDRF की टीमें मौके पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे।
जिनमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा,,,,
उत्तराखंड उच्च हिमालय में भारी बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण पर अस्थायी रोक, पर्यटन व्यवसायियों ने जताया विरोध,,,
उत्तराखंड नवमी पर प्रदेश के सभी प्रखंडों में ‘नौ देवियों’ का सम्मान करेगी धामी सरकार, 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में आएगा प्रस्ताव,,,