उत्तराखंड केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से होगा कंपनियों की चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया,,,,

देहरादून: केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। अब ये टेंडर नए सिरे से होंगे।
आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले तीन साल से हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। पिछले वर्ष तक गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, केस्ट्रल व एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा संचालित की गई थी। आगामी चारधाम यात्रा अप्रैल व मई माह से शुरू होगी। इससे पहले यूकाडा केदारनाथ हेली सेवा के लिए कंपनियों का चयन का सभी तैयारियां पूरी में जुट गया है।
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से हेली सेवाओं के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएगी।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,