उत्तराखंड कोतवाली ज्वालापुर, शांति व्यवस्था भंग करने पर 03 आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप विवाद का मामला,,,

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 03 मार्च 2026 की है, जब पेट्रोल डालने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारी और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। साथ ही, आरोपियों का चालान धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. के तहत कर माननीय न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में पार्टी-1 से नवील कुरैशी पुत्र मकसूर निवासी मोहल्ला अहवावनगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार तथा कैफ खान पुत्र सहराज खान निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार शामिल हैं। पार्टी-2 से तौफीक अहमद पुत्र अब्दुल सकुर निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई को उप निरीक्षक सामी पाण्डेय के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित गॉड, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल सुनील शर्मा एवं कांस्टेबल अनिल वर्मा की टीम ने अंजाम दिया।

More Stories
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश मंडी में पार्किंग की जगह बिक गईं दुकानें, जाम से बेहाल व्यापारी और ग्राहक, विरोध में उतरा विक्रेता संघ,,,
उत्तराखंड के खटीमा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हंगामा, खराब भोजन और अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को हटाया,,,