उत्तराखंड/ क्या जयदीप की दावेदारी और खुलासे से ऐश्वर्या को टिकट मिलना हुआ मुश्किल,,,,

देहरादून- दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के धर्मपुत्र कहने वाले जयदीप ने कहा कि भाजपा यदि परिवार के सदस्य को टिकट देना चाहती है तो वह केदारनाथ उप चुनाव में टिकट के सबसे प्रबल दावेदार है।
भाजपा नेता एवं गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जयदीप बर्त्वाल ने कहा कि स्वर्गीय शैलारानी रावत से उनका भावनात्मक रिश्ता था। वे बीते 30 सालों से उनके साथ एक बेटे की तरह जुड़े थे।
भले ही उनका स्व. शैला से खून का रिश्ता न हो किंतु भावनात्मक रिश्ता होने के नाते उनके निधन के बाद यदि भाजपा उनके परिवार के सदस्य को टिकट देना चाहती है तो वे भी केदारनाथ विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं।
दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के धर्मपुत्र कहने वाले जयदीप ने कहा कि भाजपा यदि परिवार के सदस्य को टिकट देना चाहती है तो वह केदारनाथ उप चुनाव में टिकट के सबसे प्रबल दावेदार है।
जयदीप ने दावा किया कि दिवंगत विधायक के लिए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की तिलांजली दी। स्व. शैला चाहती थी कि जयदीप विधायक बने, किंतु उनका सपना उनके जीते जी पूरा नहीं हो सका।
अब भाजपा उन्हें टिकट देकर उनके अधूरे सपने को पूरा कर सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से भेंट कर टिकट के लिए दावेदारी जताई है। टीईटी

More Stories
उत्तराखंड “बादलों के फेर में तकनीक बनी सहारा” ‘द स्काईव्यू नाइट’ ऐप से चांद की सटीक स्थिति जान सुहागिनों ने दिया अर्घ्य, संपन्न हुआ करवा चौथ का पावन पर्व,,,
“अर्जेंट – समाचार” हरिद्वार में करवाचौथ पर बादलों का पहरा, शाम 7:34 से 8:09 के बीच चंद्रोदय के आसार, जानिए दर्शन न होने पर क्या करें व्रती महिलाएं,,,,,
“अर्जेंट – समाचार” हरिद्वार में करवाचौथ पर बादलों का पहरा, शाम 7:34 से 8:09 के बीच चंद्रोदय के आसार, जानिए दर्शन न होने पर क्या करें व्रती महिलाएं,,,,,