उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य के प्रयासों से धरातल पर उतरेगा विश्वस्तरीय खेल विवि का सपना, राष्ट्रीय खेल दिवस पर चमचमाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी,,,,

देहरादून। उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर खेल विश्वविद्यालय की सौगात मिलने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार और छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने इस आयोजन को देवभूमि के युवाओं के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, “विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका सपना था। यह सपना अब धरातल पर साकार होने जा रहा है। विश्वविद्यालय से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्हें उच्चस्तरीय कोचिंग और आधुनिक खेल संरचनाएं मिलेंगी। खेल विज्ञान की सुविधाएं भी राज्य के भीतर ही उपलब्ध होंगी।” इसे लेकर मंत्री ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की गहन समीक्षा कर समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्यमी खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। वर्ष 2024-25 के देवभूमि खेल रत्न और देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि का चेक मिलेगा।
खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
खेल मंत्री के मुताबिक खेल विश्वविद्यालय राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। खेल विज्ञान की आधुनिक तकनीकें भी उपलब्ध होंगी। इससे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यह पहल राज्य के खेल परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।

More Stories
रक्षाबंधन का पावन पर्व, भाई-बहन के अटूट स्नेह और रक्षा के संकल्प का प्रतीक, भद्रा का छह पूरे दिन मनाया जाएगा त्यौहार,,,
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की बढ़ी सुरक्षा, नेपाल में बाढ़ के बाद सीएम धामी के निर्देश, जल्द होगा सरस्वती ताल और केदारताल का सर्वेक्षण,,,
कैलास मानसरोवर यात्रा में नेपाल के रसुवा में बाढ़ से फंसे तीर्थयात्री, आइए जानते हैं यात्रा खर्च, समय और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी,,,